Betul News Today
Betul News Today : गणेशोत्सव में भी पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । इसके तहत पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी , डीएसपी विवेक गौतम के मार्गदर्शन में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेहरू पार्क पर यातायात पुलिस के रुप में भगवान श्री गणेश की प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित की गई है।गणेश जी की इस मूर्ति की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है । भगवान श्री गणेश जी की यह प्रतिमा पूरे गणेश उत्सव के दौरान शहर में आकर्षण का केंद्र बन रही है । यातायात पुलिस द्वारा जहां पर यह प्रतिमा स्थापित की गई है वहां विशेष साज – सज्जा भी की गई है । यातायात पुलिस प्रभारी गजेंद्र केन ने बताया कि विधि विधान के साथ नेहरू पार्क चौक पर भगवान श्री गणेश की यातायात पुलिसकर्मी के रूप में संदेश देते हुए प्रतीकात्मक मूर्ति की स्थापना की गई है । इसका उद्देश्य जिले की जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है ।